टेलीविजन या वीडियो प्रस्तुति विधि एक अच्छे स्तर की शिक्षण विधि है, जिसके द्वारा शिक्षण गतिविधि को अच्छे तरीके से शिक्षार्थी तक संप्रेषित किया जा सकता है।
टेलीविजन या वीडियो प्रस्तुति विधि के गुण
- शिक्षण की इस विधि द्वारा कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों या अध्यापकों को कक्षा में किसी विषय की प्रस्तुति का अवसर मिलता है, जिससे छात्रों का अधिक लाभ होता है।
- यह भौतिक रूप से उपस्थिति के बगैर शिक्षण कार्य को विधिवत संचालन करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
- यह मूलतः वयस्क शिक्षार्थियों के लिए उपयोगी है।
- इस विधि के अन्तर्गत चित्रमय व्याख्यान प्रस्तुति और अन्य शिक्षण सहायक सामग्री जैसे; मॉडल, स्लाइड आदि का प्रयोग होता है, जिससे विषय की बोधगम्यता बढ़ जाती है।
- इससे दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।
- शिक्षण की यह विधि मूलतः खगोल विज्ञान, भूगोल विज्ञान जैसे विषयों के लिए अधिक उपयोगी होती है।
- इस शिक्षण विधि में द्विमार्गीय संचार की सम्भावना नहीं रहती।
- इसमें पाठ्य सम्बन्धी जटिल प्रसारण अवधि को समायोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment