असुर्य्या नाम ते लोका अन्धेन तमसाऽऽ वृत्ताः । तांस्ते प्रेत्याभिगच्छन्ति ये के चात्महनो जनाः ॥ ३ ॥ शब्दार्थ - असुर्य्या नाम = प्रकाश रहित, ते = वे, लोकाः = लोक, अन्धेन = घोर, तमसा = अंधकार से, आवृताः = घिरे हुए हैं, तान् = उनको, ते - वे, प्रेत्य = मरकर, अभिगच्छन्ति = प्राप्त होते हैं, ये के च = जो कोई, आत्महनः = आत्मा के हनन करनेवाला, जनः = मनुष्य हैं । अर्थ - वे मनुष्य महा अन्धकारवाले लोकों में मरने के पश्चात् जाते हैं, जोकि अपनी आत्मा को मार डालते हैं । अन्धकारवाले लोकों से तात्पर्य उन लोकों से है जिनमें जीव की जानने की शक्ति बहुत ही न्यून हो जाती है; क्योंकि सूर्य प्रकाशवाली शक्ति है और प्रकाश का अर्थ ज्ञान भी है, इसलिये सूर्य से रहित अन्धकारवाले लोक का तात्पर्य ज्ञान से रहित योनि से है; क्योंकि ज्ञान का अर्थ भलाई और बुराई को जानकर उसके द्वारा दुःख से छूटकर सुख प्राप्त करना है । जिन योनियों में सुख के प्राप्त करने के लिये और दुःख से छूटने के लिये जो साधन हैं । उनका ज्ञान न हो वह सब योनियाँ ज्ञान के सूर्य से रहित हैं और ज्ञान के सूर्य से तात्पर्य वेदों की शिक्षा से है; क्योंक...
अपने लक्ष्य को मेहनत से वरण करना ही प्रत्येक विद्यार्थी का एकमात्र ध्येय होना चाहिए - विकास विद्यालंकार