Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय दर्शन

रेखीय प्रसार गुणांक का विमीय सूत्र

परिभाषा किसी पदार्थ की एकांक लम्बाई की छड का ताप 1°C बढ़ाने पर छड की लम्बाई मे होने वाली वृद्धि को उस पदार्थ का रेखीय प्रसार गुणांक अथवा दैर्ध्य प्रसार गुणां अल्फा कहते है। इसका मात्रक प्रति°C है। माना किसी वस्तु की प्रारम्भिक लम्बाई  l  है, यदि ΔT ताप परिवर्तन करने से इसकी लम्बाई में Δ l  वृद्धि हो जाती है तो, रेखाय प्रसार गुणांक = लम्बाई में वृद्धि / मूल लम्बाई × ताप वृद्धि अर्थात            α =Δ l / l ΔT विमीय-सूत्र ज्ञात करना 

भारतीय दर्शनों का परिचय { Introduction to Indian Philosophies }

॥ नवदर्शन परिचय ॥ आर्यावर्त की तर्कविद्या में छः दर्शन प्रसिद्ध हैं , जिनमें - वेदों को प्रमाण माना है , और वेदोक्त सिद्धान्तों पर तर्क से विचार किया है , अतएव इनको वेदों के उपांग कहते हैं । इनसे अतिरिक्त तीन दर्शन और हैं , जिनमें न वेदों को प्रमाण माना है , न वेदोक्त सिद्धान्तों पर विचार किया है , प्रत्युत आक्षेप किये हैं , और अपने-अपने स्वतन्त्र सिद्धान्तों को तर्क से स्थापन किया है । इस दृष्टि से दर्शनों के दो भेद हो जाते हैं , वैदिक और अवैदिक । वैदिक छः दर्शन यह हैं – वैशेषिक , न्याय , सांख्य , योग , मीमांसा और वेदान्त । अवैदिक तीन दर्शन यह हैं - चार्वाक , बौद्ध और आर्हत । इनमें से चार्वाक दर्शन , नास्तिकदर्शन क्योंकि उसमें परलोक को नहीं माना है , शेष सारे दर्शन आस्तिक दर्शन हैं , क्योंकि उनमें परलोक को माना है । पर वैदिक लोगों की दृष्टि से बौद्ध और आर्हत भी नास्तिकदर्शन ही हैं , क्योंकि वह वेदबाह्य हैं , और वेद के निन्दक हैं । भारतीय दर्शनों के अध्ययन में इन दर्शनों का क्रम यह रहेगा , पहले अवैदिक , फिर वैदिक , क्योंकि अवैदिकदर्शन वैदिक दर्शनों के पूर्वपक्षी हैं , और वैदिक...