Wednesday, October 30, 2019

परस्पर संवादी वीडियो विधि Interactive video method



परस्पर संवादी वीडियो विधि 
परस्पर संवादी वीडियो विधि शिक्षण विधि में शिक्षार्थी को किसी विषय से सम्बन्धित जानकारी, क्रमरहित ढंग से आसानी से प्राप्त हो जाती है। यह विधि छात्र को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर कई विषयों, मुद्दों या समस्याओं की जानकारी और उनके संशोधात्मक उपाय सरलता से आपूर्ति करने में सक्षम है। इस विधि में शिक्षार्थी अपने परिणामों की प्रतिपुष्टी अर्थात फीडबैक तत्काल प्राप्त कर सकते है
परस्पर संवादी वीडियो विधि के गुण 
  • शिक्षण की यह विधि शिक्षार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता में अभिवृद्धि करता है। 
  • इण्टरएक्टिव वीडियो, शिक्षण विधि का एक सरल और पारदर्शी माध्यम है। 
  • इससे प्राप्त शिक्षण सामग्री को टेक्स्ट, ग्राफिक्स, ग्राफिक्स फिल्म और ऑडियो के रूप में ग्रहण किया जा सकता है। 
परस्पर संवादी वीडियो विधि के दोष 
  • शिक्षण की इस विधि में समय के साथ-साथ संसाधनों की भी अधिक आवश्यकता होती है। 
  • इण्टरएक्टिव वीडियो की नियन्त्रण प्रणाली शिक्षार्थियों की पहुँच में नहीं होती, अतः यह विद्यार्थी के विकल्प व पसन्द के अनुसार अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं होती। 
  • इस विधि में शिक्षार्थी अपनी प्राथमिकता और जिज्ञासाओं पर नियन्त्रण रखता है, जिससे यह शिक्षार्थियों के सभी प्रकार के सन्देहों को भी शान्त नहीं कर पाती। 

No comments:

Post a Comment

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पर आधारित प्रश्न

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति  कपास का प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुआ है  - मेहरगढ से   कौनसा पशु समूह मोहनजोदड़ो की पशुपति मुद्रा पर अंकित है -...