Saturday, October 12, 2019

शिक्षण में निदेशात्मक सुविधाएं Institutional Facilities



शिक्षण में निदेशात्मक सुविधाएं 
निदेशात्मक सुविधाएं, शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करती है। निदेशात्मक सुविधाओं में मुख्य रूप से संस्थाओं का प्रबन्धन, नीतियाँ व उद्देश्य महत्वपूर्ण होते है। निदेशात्मक सुविधाओं को अध्ययन दो प्रकार से किया जा सकता है-
  1. शैक्षिक वातावरण 
  2. संस्थागत सुविधाएं 
शैक्षिक वातावरण 
शैक्षिक वातावरण से तात्पर्य उन सभी व्यवस्थाओं और स्थितियों से है, जो शैक्षिक कार्यों को लागू करते समय प्रभावी रहती है। किसी विद्यालय की स्थापना करते समय जिन-जिन बातों को ध्यान में रखना होता है वे सभी शैक्षिक वातावरण के अन्तर्गत ही आती है। जैसे- विद्यालय आबादी से कितनी दूर है, आस-पास कोई कारखाना तो नहीं है, विद्यालय की जमीन पर कोई विवाद तो नहीं है आदि।
संस्थागत सुविधाएं 
शिक्षण संस्थाओं के द्वारा विद्यालय में दी जाने वाल वे सभी सुविधाएं जो शिक्षण प्रक्रिया में मूलभूत आवश्यक है, संस्थागत सुविधाएं कहलाती है। जैसे- विद्यालय में बिजली, पानी व शौचालयों की सुविधा, अच्छे व बड़े क्लासरूम, ब्लेकबोर्ड आदि।

No comments:

Post a Comment

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पर आधारित प्रश्न

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति  कपास का प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुआ है  - मेहरगढ से   कौनसा पशु समूह मोहनजोदड़ो की पशुपति मुद्रा पर अंकित है -...