भारत सरकार द्वारा संचालित प्रमुख शिक्षण योजना
भारत सरकार शिक्षण के क्षेत्र में अनेक ऑनलाइन पाठ्यक्रम पेश करती है, जिनमें से मुख्य निम्नलिखित है-
- स्वयं योजना Swayam Yojana
- स्वयंप्रभा योजना Swayamprabha Yojana
- मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज MOOCs MOOCs ( Massive Open Online Courses )
स्वयं योजना भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई है । इस योजना के तहत देश के छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान किया जाता है । इसके तहत आईआईटी , आईआईएम और केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों सभी छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम पेश करते है । छात्र इसके माध्यम से कोर्स का चुनाव कर पढ़ सकते हैं ।
स्वयंप्रभा योजना Swayamprabha Yojana
यह भी सरकार की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने की पहल है । इसके माध्यम से वेबसाइट पर जाकर किसी भी विषय के बारे में पढ़ सकते हैं । इसके माध्यम से स्कूल के छात्रों से लेकर कॉलेज के छात्र पढ़ सकते हैं। इस वेबसाइट की शुरुआत मानव संसाधन विकास मन्त्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से शुरू किया है ।
मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज MOOCs MOOCs ( Massive Open Online Courses )
यह योजना भी भारत सरकार के द्वारा आयोजित है। इसमें बड़ी संख्या में विश्व के सभी लोगों बिना शुल्क के उपलब्ध कराए जाने वाले स्टडी कोसेंज है में भाग ले सकते है। अत : यह भी एक महत्त्वपूर्ण पहल है ।
No comments:
Post a Comment