अनुसन्धान का महत्व
वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था में अनुसन्धान का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि प्रत्येक शिक्षण संस्थान एवं पाठ्यक्रम में शोध को अनिवार्य रूप से शामिल कर दिया गया है।
इसी आधार पर शोध के निम्नलिखित महत्वों की पहचान की गई है-
- अनुसन्धान ज्ञान को विस्तारित तथा परिमार्जित करता है।
- समाज में नए ज्ञान एवं विचारों का प्रसार करता है।
- अनुसन्धान किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है।
- अनुसन्धान व्यक्ति के बौद्धिक चिन्तन एवं विकास को गति प्रदान करता है।
- अनुसन्धान किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होता है।
- अनुसन्धान किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु वैज्ञानिक तरीकों का प्रतिपादन करता है।
- अनुसन्धान का महत्व किसी भी समस्या का समाधान प्रस्तुत करने में प्रयुक्त होता है।
No comments:
Post a Comment