अनुसन्धान के पहले चरण में सर्वप्रथम समस्या का चयन किया जाता है । जितनी जागरूकता, सतर्कता एवं जिज्ञासा के साथ समस्या का चयन किया जाता है, शोध समस्या का चयन उतने ही अच्छे ढंग से होता है ।
अनुसन्धान की समस्या का चयन करते समय निम्नलिखित बातें ध्यान रखनी चाहिए
अनुसन्धानकर्ता की रुचि शोध परियोजना में अवश्य होनी चाहिए ।
अवधारणाओं के सूचक, विधि तथा संकेतक आदि सभी पूर्णरूप से स्पष्ट होने चाहिए ।
शोधकर्ता को विषय की प्रासंगिकता का ध्यान रखनी चाहिए ।
शोध उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए ।
अनुसन्धानकर्ता को शोध कार्य के विषय में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ।
शोध के विषय को अन्तिम रूप देने के लिए अनुसन्धानकर्ता को उससे सम्बन्धित सभी प्रकार के डाटा की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए ।
अनुसन्धान समस्या के निरूपण से पूर्व उनके नैतिक मुद्दों और उनके समाधान को पहले ही सोच लेना चाहिए ।
समस्या के प्रकार
1- सैद्धान्तिक समस्या
2- व्यावहारिक समस्या
3- सर्वेक्षण सम्बन्धी समस्याएँ
4- सह-सम्बन्धात्मक समस्याएँ
5- प्रायोगिक समस्याएँ
समस्या की विशेषताएँ
1- समस्याएँ पूर्णतः स्पष्ट एवं मूर्त होनी चाहिए।
2- समस्याएँ ऐसी होनी चाहिए जिसका समाधान किया जा सके ।
3- समस्या को नवीन होना चाहिए।
4- समस्या को अनुसन्धानकर्ता के लिए रुचिकर होंआ चाहिए।
5- समस्या परिकल्पनाओं पर आधारित होनी चाहिए।
6- समस्या व्यावहारिक रूप से उपयोगी होनी चाहिए ।
7- समस्या समाधान में अत्यधिक धन , समय एवं परिश्रम का अपव्यय न हो इसका ध्यान रखना चाहिए।
8- समस्या समाज के लिए उपयोगी होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment