राष्ट्रीय नदी गंगा भारत की सबसे लम्बी नदी है, अपनी सम्पूर्ण यात्रा में 2510 किमी की दूरी तय करती है। यह हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है तथा पहाड़ों पर भागीरथी के नाम से जानी जाती है। आगे चलकर इसमें अनेक नदियाँ मिलती चली जाती है जिनमें से मुख्य यमुना, सोन, गोमती, कोसी एवं घाघरा हैं। गंगा नदी का बेसिन विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, इस कारण यहाँ सबसे अधिक घनी आबादी निवास करती है। इस नदी पर दो वृहत बाँध हरिद्वार एवं फरक्का में बनाए गए हैं। गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन एक संकटापन्न जन्तु है, जो विशिष्ट रूप से इसी नदी में वास करती है। गंगा नदी को हिन्दुओं की सबसे अधिक पवित्र नदी माना जाता है। इस नदी के किनारे अनेक प्रसिद्ध स्थल है जिनमें वाराणसी, हरिद्वार, इलाहाबाद इत्यादि में मुख्य धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले सुन्दरवन में विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है।
भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम ईश्वर का निवास स्थान प्रयाग पांच नदियों की भूमि पंजाब सात टापुओं का नगर मुंबई बुनकरों का शहर पानीपत अंतरिक्ष का शहर बेंगलुरू डायमंड हार्बर कोलकाता इलेक्ट्रॉनिक नगर बेंगलुरू त्योहारों का नगर मदुरै स्वर्ण मंदिर का शहर अमृतसर महलों का शहर कोलकाता नवाबों का शहर लखनऊ इस्पात नगरी जमशेदपुर पर्वतों की रानी मसूरी रैलियों का नगर नई दिल्ली भारत का प्रवेश द्वार मुंबई पूर्व का वेनिस कोच्चि भारत का पिट्सबर्ग जमशेदपुर...

Comments
Post a Comment