भारत का राष्ट्रीय पक्षी मयूर (पावो क्रिस्टेटस) है। हंस के आकार के इस रंग-बिरंगे पक्षी की गर्दन लम्बी, आँख के नीचे एक सफेद निशान और सिर पर पंखे के आकार की कलंगी होती है। मादा मयूर का रंग भूरा होता है। वह नर मयूर से थोड़ी छोटी होती है। मयूर भारतीय उप-महाद्वीप में सिन्धु नदी के दक्षिण और पूर्व से लेकर जम्मू-कश्मीर, असोम के पूर्व, मिजोरम के दक्षिण और पूर्व से लेकर पूरे भारतीय प्रायद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है। भारतीय वन्य प्राणी (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अन्तर्गत इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम ईश्वर का निवास स्थान प्रयाग पांच नदियों की भूमि पंजाब सात टापुओं का नगर मुंबई बुनकरों का शहर पानीपत अंतरिक्ष का शहर बेंगलुरू डायमंड हार्बर कोलकाता इलेक्ट्रॉनिक नगर बेंगलुरू त्योहारों का नगर मदुरै स्वर्ण मंदिर का शहर अमृतसर महलों का शहर कोलकाता नवाबों का शहर लखनऊ इस्पात नगरी जमशेदपुर पर्वतों की रानी मसूरी रैलियों का नगर नई दिल्ली भारत का प्रवेश द्वार मुंबई पूर्व का वेनिस कोच्चि भारत का पिट्सबर्ग जमशेदपुर...

Comments
Post a Comment