Sunday, May 3, 2020

विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का विमीय सूत्र

परिभाषा
अल्प दूरी पर स्थित दो समान परिमाण एवं विपरीत प्रकृति के आवेश से बना निकाय विद्युत द्विध्रुव कहलाता है। विद्युत द्विध्रुव का आघूर्ण द्विध्रुव निकाय की शक्ति को प्रदर्शित करता है। इसे p से प्रदर्शित करते है, इसका मान दोनों आवेशों में से किसी एक आवेश के परिमाण एवं दोनों आवेशों के बीच की दूरी के गुणनफल के बराबर होता है। यह एक सदिश राशि है जिसकी दिशा धनावेश से ऋणावेश की और होती है। इसका SI मात्रक कूलॉम-मीटर होता है। इसका एक अन्य मात्रक डेबाई होता है।
विमीय-सूत्र ज्ञात करना

पृष्ठीय आवेश घनत्व का विमीय सूत्र

परिभाषा
किसी चादर को दिया गया आवेश तथा चादर के क्षेत्रफल के अनुपात को आवेश का पृष्ठीय आवेश घनत्व कहते है। इसे 𝜎 से प्रदर्शित करते है इसका मात्रक कूलम-वर्ग मीटर होता है।
यदि किसी चादर का पृष्ठीय क्षेत्रफल A तथा चादर को दिया गया आवेश Q है तो चादर का पृष्ठीय आवेश घनत्व
σ = Q/A कूलॉम-वर्ग मीटर
विमीय-सूत्र ज्ञात करना  

Saturday, May 2, 2020

निर्वात की चुम्बकशीलता का विमीय सूत्र

परिभाषा
किसी पदार्थ का वह गुण है जो उस पदार्थ में चुम्बकीय क्षेत्र स्थापित किये जाने में उस पदार्थ द्वारा प्रदर्शित 'सहायता' की मात्रा की माप बताता है, उसे चुम्बकशीलता कहते है। इसे ग्रीक वर्ण μ (म्यू) से प्रदर्शित किया जाता है।
निर्वात की चुम्बकशीलता (Vacuum permeability) एक भौतिक नियतांक है जो निर्वात में किसी विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न किए गए चुम्बकीय क्षेत्र का मान निर्धारित करता है। इसे μ0 द्वारा निरूपित करते हैं। 
इसे मुक्त अवकाश की चुम्बकशीलता (permeability of free space, permeability of vacuum), या चुम्बकीय नियतांक (magnetic constant) भी कहते हैं।
विमीय-सूत्र ज्ञात करना 

चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का विमीय सूत्र

परिभाषा
किसी चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण (magnetic moment) वह राशि है जो बताती है कि उस चुम्बक को किसी वाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर वह कितना बलाघूर्ण अनुभव करेगा।
छड़ चुम्बक, एक लूप जिसमें विद्युत धारा बह रही हो, परमाणु का चक्कर काटता इलेक्ट्रॉन, अणु, ग्रह आदि सभी का चुम्बकीय आघूर्ण होता है।
गणितीय रूप से चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, चुम्बक की ध्रुव सामर्थ्य एवं प्रभावकारी लम्बाई के गुणनफल के रूप में परिभाषित किया जाता है, अर्थात M = m(2l)
यह एक सदिश राशि है, इसकी दिशा दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है। इसका SI मात्रक एम्पियर-वर्ग मीटर होता है।
विमीय-सूत्र ज्ञात करना 

चुम्बकीय तीव्रता का विमीय सूत्र

परिभाषा
यह चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा किसी पदार्थ के चुम्बकन की मात्रा को प्रदर्शित करता है। निर्वात में चुम्बकीय प्रेरण एवं निर्वात की चुम्बकीय पारगम्यता के अनुपात को चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता कहलाता है। इसे H से प्रदर्शित करते है। अतः इसका मान
H = B/μ एम्पियर/मीटर
CGS पद्धति में इसका मात्रक ऑर्स्टेड होता है।
विमीय-सूत्र ज्ञात करना 

Friday, May 1, 2020

चुम्बकीय प्रेरण का विमीय सूत्र

परिभाषा
किसी चालक को किसी परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर उस चालक के सिरों के बीच विद्युतवाहक बल उत्पन्न होने को विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण (Electromagnetic induction) कहते हैं।
उत्पन्न विद्युत्वाहक बल का मान गणितीय रूप से फैराडे का प्रेरण का नियम द्वारा दिया जाता है। प्रायः माना जाता है कि फैराडे ने ही 1831 में विद्युतचुम्बकीय प्रेरण की खोज की थी।
इसे B से प्रदर्शित करते है, इसका मात्रक टेसला है।
चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन से उत्पन्न वैद्युत वाहक बल
ε = dϕE/dt वॉल्ट
कूलॉम का प्रयोग उपकरण 
विमीय-सूत्र ज्ञात करना

चुम्बकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र

परिभाषा
चुम्बकीय फ्लक्स वह भौतिक राशि है जो किसी तल से होकर गुजरने वाले चुम्बकीय क्षेत्र का सम्पूर्ण परिमाण की माप है। इसे संक्षेप में Φm से निरूपित किया जाता है। इसका SI मात्रक वेबर (weber) है, व्युत्पन्न मात्रक वोल्ट-सेकेण्ड है तथा CGS मात्रक 'मैक्सवेल' है।
किसी चुम्बकीय क्षेत्र में, किसी बिन्दु पर स्थित छोटे से तल से यदि Φ वेबर चुम्बकीय फ्लक्स गुजरता है तो उस क्षेत्र के लम्बवत चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (B) = Φ/A होगा, जहाँ A उस तल का क्षेत्रफल है।
चुम्बकीय फ्लक्स अत्यन्त महत्वपूर्ण भौतिक राशि है क्योंकि -
किसी बन्द लूप में उत्पन्न विद्युतवाहक बल का मान उस लूप में स्थित चुम्बकीय फ्लक्स के परिवर्तन की दर के बराबर होता है (फैराडे का प्रेरण का नियम)
विभिन्न स्थितियों में लगने वाले चुम्बकीय बल का परिमाण चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (B) का फलन होता है। उदाहरण के लिये, किसी चुंबकीय क्षेत्र में में गतिशील किसी आवेशित कण पर लगने वाला बल = q v B चुम्बकीय अभिवाह अदिश राशि है
विमीय-सूत्र ज्ञात करना 

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पर आधारित प्रश्न

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति  कपास का प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुआ है  - मेहरगढ से   कौनसा पशु समूह मोहनजोदड़ो की पशुपति मुद्रा पर अंकित है -...