Skip to main content

मूल्यांकन प्रणाली Evaluation System

मूल्यांकन प्रणाली Evaluation System 
मूल्यांकन का विकास शिक्षा में एक नवीन दृष्टिकोण का परिणाम है । आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मूल्यांकन की विभिन्न प्रविधियों के उपयोग पर बल दिया जा रहा है । यह मूल्यांकन मात्र शिक्षार्थियों की उपलब्धि को ही नहीं , बल्कि पाठ्यक्रम के विभिन्न उद्देश्यों के व्यापक स्तर को भी मापने का प्रयास करता है ।
मूल्यांकन का अर्थ
यह किसी अवलोकन , निष्पत्ति , परीक्षा या किसी प्रत्यक्ष रूप में मापित प्रदत्तों को मूल्य प्रदान करना है । अन्य शब्दों में , मूल्यांकन एक सकारात्मक सतत प्रक्रिया है , जो शैक्षिक उद्देश्यों की सीमा निर्धारित करके उनकी प्राप्ति के स्तर को ज्ञात करवाकर उचित या अनुचित का निर्णय लेने में सहायता प्रदान करती है । इसका शाब्दिक अर्थ है - ' निर्णय प्रदान करना ।
एडम्स के शब्दों में , “ किसी प्रक्रिया या वस्तु के महत्त्व का निर्धारण ही मूल्यांकन करना है । "
कोठारी आयोग द्वारा दी गई परिभाषा के अनुसार , “ मूल्यांकन एक निरन्तर प्रक्रिया , सम्पूर्ण शिक्षा प्रणाली का एकीकृत भाग और शैक्षिक उद्देश्यों से पूरी तरह सम्बन्धित है । यह विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों और शिक्षक की निर्देशन विधि पर अत्यधिक प्रभाव डालता है और इस प्रकार न केवल शैक्षिक उपलब्धियों , अपितु इनके सुधार में भी सहायता करता है । "
मूल्यांकन के उद्देश्य 
  • मूल्यांकन सभी छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि के स्तर को निर्धारित करता है । 
  • मूल्यांकन प्रणाली का प्रयोग शैक्षिक निष्पत्ति के आधार पर विद्यार्थियों को निर्देशन एवं परामर्श प्रदान करने के लिए किया जाता है । 
  • इसके माध्यम से छात्रों की ग्रेडिंग , वर्गीकरण एवं प्रोन्नति का आकलन किया जाता है । 
  • योग्यता के आधार पर छात्रों को पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है । 
  • विद्यार्थियों की असफलताओं के कारण का पता लगाकर उनका उपचार करने हेतु मूल्यांकन आवश्यक है। 
  • यह शिक्षक की शिक्षण प्रभावशीलता जानने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है । 
  • शिक्षण विधियों में सुधार करने हेतु और उसके विकास के लिए समय - समय पर किया गया मूल्यांकन प्रभावी और परिणामोत्पादक स्थिति प्राप्ति के लिए अनिवार्य है ।
मूल्याकन का महत्त्व 
  • शिक्षण एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है । अत : शिक्षार्थी में अधिगम के विकास और स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए सतत मूल्यांकन प्रणाली का होना भी आवश्यक है । 
  • मूल्यांकन एक व्यापक प्रणाली है , जो शिक्षार्थियों के व्यवहार के तीनों पक्षों - ज्ञानात्मक , भावनात्मक और क्रियात्मक पक्षों में हुए परिवर्तन का लक्ष्य निर्धारित करता है । 
  • शिक्षा को सामाजिक उद्देश्यों और आवश्यकताओं के अनुरूप निर्धारित किया जाता है । 
  • इन उद्देश्यों की प्राप्ति सामाजिक आदर्श और आकांक्षा के अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं , इस हेतु मूल्यांकन बतौर एक आवश्यक प्रक्रिया के रूप में कार्य करता है । 
  • मूल्यांकन प्रणाली एक उद्देश्यनिष्ठ प्रक्रिया है । यह पूर्व निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति और उसकी उपलब्धि का आकलन करता है । 
  • मूल्यांकन का अर्थ निर्णयन है । इसके माध्यम से ही शिक्षक शिक्षण सम्बन्धी विधियों , उद्देश्यों , सीखने के अनुभवों की प्रभावशीलता आदि के विषय में सही निर्णय ले पाने में सक्षम हो पाते हैं । 
  • शिक्षण में मूल्यांकन प्रणाली शिक्षार्थी केन्द्रित गतिविधियों का भी आकलन करता है । इसके तहत यह पता लगाया जाता है कि विद्यार्थियों में पूर्व निर्धारित उद्देश्यों के आधार पर अपेक्षित परिवर्तन हुआ है अथवा नहीं 
  • मूल्यांकन एक सहकारी प्रक्रिया है । विद्यार्थी के शैक्षणिक - विकास के सन्दर्भ में कोई अकेला निर्णय कारगर नहीं होता जब तक कि वह निर्णय सहकारीपूर्ण नहीं हो । 
  • इसके अन्तर्गत शिक्षार्थी के मूल्यांकन के लिए शिक्षक सहित , अभिभावक , मित्रों आदि का दृष्टिकोण जानना आवश्यक हो जाता है । 
  • इसके माध्यम से शिक्षार्थियों के कमजोर और मजबूत पक्ष को रेखांकित किया जा सकता है और तत्पश्चात् आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं । यह छात्र जीवन के सही मार्गदर्शन में निर्णायक होते हैं । 
  • यह प्रणाली विद्यार्थी को अधिक प्रयास करने की प्रेरणा देती है । मूल्यांकन से छात्र सजग हो जाता है और अधिक बेहतर परिणाम हेतु अपने प्रयास तेज कर देता है । 
  • इसके माध्यम से चयन प्रक्रिया , नियुक्ति , पदोन्नति और वर्गीकरण जैसे निर्णय अधिक व्यावसायिक ( Professional ) ढंग से लेने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है ।
मूल्यांकन के तत्त्व 
मूल्यांकन के तत्त्व मूल्यांकन प्रणाली में मूल्यांकन के कुछ प्रमुख तत्व होते हैं , जो मूल्यांकन को बेहतर बनाते है  इन तत्त्वों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार से है
  • उच्च स्तर के समर्थन के साथ उच्च उम्मीदों का सुमेलन 
  • विभिन्न स्रोतों से शिक्षण और छात्रों के सीखने के साक्ष्य को शामिल करना 
  • जानकारी का उपयोग शिक्षकों को रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए होना चाहिए न कि उन्हें शर्मिंदा करने के लिए 
  • मूल्यांकन प्रणालियों की गुणवत्ता और उन्हें मजबूती से लागू करने की विद्यालय की क्षमता में विश्वास पैदा करना 
  • शिक्षक विकास और मूल्यांकन को सामान्य कोर राज्य मानक संरेखन करना 
  • शिक्षण प्रणाली को समयानुकूल , नवाचार के समायोजित करना 
मूल्यांकन के प्रकार 
मनोवैज्ञानिकों ने मूल्यांकन प्रणाली को तीन भागों में विभाजित किया है , जो निम्न प्रकार हैं
1 . निर्माणात्मक या रचनात्मक मूल्यांकन ( Formative Evaluation )
2 . योगात्मक संकल्पनात्मक / अन्तिम मूल्यांकन ( Summative Evaluation )
3 . निदानात्मक मूल्यांकन ( Diagnostic Evaluation )
1 . निर्माणात्मक या रचनात्मक मूल्यांकन ( Formative Evaluation )
बालकों के विकास की लगातार प्रतिपुष्टि ( feedback ) के लिए निर्माणात्मक मूल्यांकन (Formative Evaluation) का उपयोग किया जाता है । इसके अन्तर्गत शिक्षक अध्यापन ( पढ़ाना ) के दौरान यह जाँच करते हैं कि बच्चों ने अभिवृत्तियों , अभिभूतियों तथा ज्ञान को कितना प्राप्त किया है । यह मूल्यांकन अध्याय के बीच - बीच में किया जाता है ।
2 . योगात्मक संकल्पनात्मक / अन्तिम मूल्यांकन ( Summative Evaluation ) 
यह मूल्यांकन सत्र की समाप्ति के बाद होता है । इसके अन्तर्गत शिक्षक यह जाँच करते हैं कि बच्चों ने ज्ञान को किस सीमा तक प्राप्त किया है ।
3 . निदानात्मक मूल्यांकन ( Diagnostic Evaluation ) 
जो विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान असफल होते हैं । उन विद्यार्थियों की असफलता के कारणों का पता लगाना निदानात्मक मूल्यांकन कहलाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम ईश्वर का निवास स्थान    प्रयाग पांच नदियों की भूमि      पंजाब सात टापुओं का नगर     मुंबई बुनकरों का शहर पानीपत अंतरिक्ष का शहर बेंगलुरू डायमंड हार्बर     कोलकाता इलेक्‍ट्रॉनिक नगर बेंगलुरू त्योहारों का नगर मदुरै स्वर्ण मंदिर का शहर      अमृतसर महलों का शहर   कोलकाता नवाबों का शहर   लखनऊ इस्पात नगरी     जमशेदपुर पर्वतों की रानी    मसूरी रैलियों का नगर   नई दिल्ली भारत का प्रवेश द्वार      मुंबई पूर्व का वेनिस    कोच्चि भारत का पिट्सबर्ग       जमशेदपुर...

शिक्षण प्रक्रिया में श्रव्य-साधन Audio tools in the teaching process

शिक्षण प्रक्रिया में श्रव्य-साधन के अन्तर्गत उन सामग्रीयों को रखा जाता है, जिनके द्वारा सुनकर ज्ञान प्राप्त हो सकता है, जैसे- फोनोग्राफ रिकॉर्ड, रेडियो प्रसारण तथा मैग्नेटिक टेपरिकॉर्डर आदि। शिक्षण में श्रव्य साधन तीन प्रकार से सहायक होते है- रेडियो  टेप रिकॉर्डर  ग्रामोफोन   रेडियो  रेडियो शिक्षा प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण अंग है। भारत में वर्ष 1936 में सर्वप्रथम आकाशवाणी से समाचार बुलेटिन का प्रसारण हुआ था। वर्ष 1957 में विविध भारती की शुरुआत हुई थी।  टेप रिकॉर्डर  टेपरिकॉर्डर के माध्यम से विषय-वस्तु को विद्यार्थी के लिए आवश्यकतानुसार प्रस्तुत किया जा सकता है। यह निदानात्मक और उपचरात्मक दोनों ही शिक्षण विधियों में प्रयुक्त किया जा सकता है।   ग्रामोफोन  ग्रामोफोन रेडियो की तरह ही शिक्षण का प्राचीन माध्यम है। इसके द्वारा छात्रों को उच्चारण के शुद्धिकरण में सहायता मिलती है।

गुरुत्व के अधीन गति Motion under Gravity

पृथ्वी का वस्तुओं पर आकर्षण बल, गुरुत्व बल कहलाता है। इस गुरुत्व बल के कारण वस्तु में त्वरण उत्पन्न होता है जिसे गुरुत्वीय त्वरण कहते है। इसे g से प्रदर्शित करते है। वायु प्रतिरोध की अनुपस्थिति में सभी वस्तुएं पृथ्वी सतह पर समान त्वरण से गिरती है। किसी ऊँचाई h < < R से पृथ्वी की ओर गिरती वस्तु की गति, मुक्त गति कहलाती है। गुरुत्व के अधीन गति, एकविमीय गति का आदर्श उदाहरण है जिसमें वायु प्रतिरोध तथा ऊँचाई के साथ त्वरण में सूक्ष्म परिवर्तन को नगण्य मान लेते है। गुरुत्व के अधीन गति को हम तीन प्रकार से समझ सकते है- 1- किसी ऊँचाई से यदि किसी वस्तु को गिराया जाए। 2- यदि वस्तु ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर कुछ प्रारम्भिक वेग से फेंकी जाए। 3- यदि वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाए। 1- किसी ऊँचाई से यदि किसी वस्तु को गिराया जाए- माना कोई वस्तु h ऊँचाई से प्रारम्भिक वेग शून्य से छोड़ी जाती है, तब इस स्थिति में, उपरोक्त समीकरण से स्पष्ट है कि मुक्त रूप से गिरते किसी कण द्वारा क्रमागत सेकन्डों में चली गई दूरियाँ क्रमशः 1:3:5: …. अर्थात विषम पूर्णकों के अनुपात में होगी।  प्र...