समूह शिक्षण विधि बड़े स्तर पर अध्यापन का एक कार्य है, जिसमें दो या दो से अधिक शिक्षक मिलकर कार्य योजना का निर्माण एवं उसका क्रियान्वयन करते है।
पैनल चर्चा, विचार गोष्ठी आदि शिक्षण सम्बन्धी क्रियाएं इसी समूह शिक्षण के अन्तर्गत आती है।
समूह शिक्षण विधि के गुण
- यह विधि शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
- इसमें शिक्षण तकनीकों और उपकरणों का उपयोग कर शिक्षार्थी के व्यावहारिक पक्ष को मजबूत किया जाता है।
- इस विधि के द्वारा छात्रों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म में अच्छे और कुशल शिक्षकों से जुडने का अवसर मिलता है।
- इस शिक्षण विधि से विशेष दक्षतापूर्ण शिक्षकों को ढूँढना जटिल हो जाता है।
- इसमें शिक्षण कार्य के लिए अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
- इसे सभी विषयों के अध्यापन के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है।
- इसमें समय निर्धारण योजना निर्माण और प्रबन्धन के लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है।
No comments:
Post a Comment