कम्प्यूटर आधारित शिक्षण प्रणाली का उद्देश्य कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षा पद्धति को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना है। इस विधि के द्वारा सूचना प्रवाह को गत्यात्मक रूप दिया जाता है और शिक्षण प्रणाली को अधिक वैज्ञानितपूर्वक करने पर बल दिया जाता है। कम्प्यूटर आधारित शिक्षण विधि से ऑडियो-वीडियो टेप की प्रस्तुति परम्परागत पुस्तक की तुलना में ज्यादा प्रभावोत्पादक और शीघ्र पहुँच वाली होती है। कम्प्यूटर आधारित शिक्षण विधि में सही जानकारी प्राप्त करने के अधिक विकल्प होते है और शिक्षार्थी की आवश्यकतानुसार प्रतिपुष्टी अर्थात फीडबैक प्राप्त करने की स्थिति भी बनी रहती है।
कम्प्यूटर आधारित शिक्षण विधि के गुण
- इस शिक्षण विधि में अन्य विधियों की तुलना में अधिक लचीलापन और नियन्त्रण की बेहतर सम्भावना होती है।
- इस विधि को अनुकरण अभ्यास, मॉडलिंग इत्यादि कार्यों के लिए अधिक प्रभावी ढंग से प्रयोग में लाया जा सकता है।
- इसमे सूचना प्रवाह की गतिशीलता और पाठ्य-सामग्री की पर्याप्तता की दशा विद्यमान रहती है।
- शिक्षण की यह प्रणाली अवैयक्तिक और महंगी है, जो सभी की पहुँच की सीमा में नहीं है।
- इस विधि से शिक्षण प्रणाली के लिए सुव्यवस्थित संरचना का होना अत्यन्त आवश्यक है, अन्यथा प्रणाली विफल हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment